मंडला: पुलिस लाइन के स्विमिंग पूल में एक्वा एरोबिक्स प्रशिक्षण की सुविधा शुरू
Mandla, Mandla | Apr 11, 2026 पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद राजा रघुनाथ शाह एवं कुंवर शंकर शाह स्विमिंग पूल को आमजन के लिए पे एंड प्ले योजना के तहत शनिवार 12 बजे से प्रारंभ कर दिया गया है। अब यह स्विमिंग पूल निर्धारित समयानुसार नियमित रूप से संचालित होगा, जिससे शहरवासियों और खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधा मिल सकेगी। निर्धारित समय के अनुसार स्विमिंग पूल सुबह शाम दो सिफ्ट में चालू रहेगा।