#गुना - जिले में जारी है सुरक्षा जवान के भर्ती शिविर, सुरक्षा गार्ड के लिए 15 युवाओं को दिए गए ऑफर लेटर
आगामी 13 अगस्त को राघौगढ़ और 14 अगस्त को पेंची चांचौड़ा में आयोजित होगा कैंप
सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज (एसआईएस) द्वारा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से जिला गुना के सभी ब्लॉकों में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन सोमवार 10 अगस्त से किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर के दौरान एसआईएस में अब तक 15 युवकों का चयन किया गया गया है। मौके पर ही कम्पनी ने ऑफर लेटर वितरण किए,युवकों का शारीरिक मापदंड के बाद नियुक्ति पत्र देकर ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया। इसी क्रम में आगामी 13 अगस्त को जनपद पंचायत राघौगढ़ में, 14 अगस्त को ग्राम पंचायत कृषि उपज मंडी पेंची तहसील चाचौड़ा में सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज द्वारा सुरक्षा गार्ड की भर्ती होगी।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner