शिकोहाबाद: नए बाईपास के पास एक पुरानी बाउंड्री में 2 लोगों के मिले शव, मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण, सीओ व कई थानों की पुलिस
शुक्रवार सुबह आठ बजे क़रीबन थाना मक्खनपुर क्षेत्र नए बाईपास के पास एक पुरानी बाउंड्री में दो लोगो के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर संग थाना मक्खनपुर थाना मटसेना पुलिस फोर्स भी पहुँच गया। घटना को लेकर मौका मुआयना करते हुए एसपी ग्रामीण ने अपना बयान जारी किया।