शिकोहाबाद: हाजीपुरा में 'ऑपरेशन जागृति मिशन' का आयोजन, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
हाजीपुरा बाजार समिति के तत्वावधान में "ऑपरेशन जागृति मिशन" का आयोजन गुरूवार शाम 5 बजे क़रीबन हाजीपुरा स्थित छुट्टन भाई की मार्केट में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि मिशन का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।