कोईलवर: सीएचसी कोईलवर के मुख्य गेट पर खड़ा सूखा पेड़ बना खतरा, हादसे की आशंका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर के मुख्य गेट पर वर्षों से खड़ा एक सूखा पेड़ अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के बिल्कुल समीप स्थित यह पेड़ तेज हवा या बारिश के दौरान कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। रविवार की सुबह 10:00 ट्रक चालकों तथा मरीजों सहित अन्य लोगों ने बताया कि कभी भी हादसा हो सकता है।