बिहार: गोबरिया गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Feb 6, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के गोबरिया गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ महेंद्र चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि गोबरिया गांव में शराब की कारोबारी हो रही है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर रंजीत चौधरी के घर छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब को बरामद करते हुए शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया।