नवाबगंज: कल्याणी नदी के पास कार और बाइक की टक्कर, इलाज के दौरान महिला की मौत; बेटा और बेटी घायल
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और बेटी घायल हो गए। तीनों एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।