नाथनगर: फतेहपुर: थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत
नाथनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में थ्रैशर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खेत में काम के दौरान मशीन में फंसने से महिला का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं उसके बाल भी मशीन में उलझ गए थे। मृतका की पहचान सुगो देवी उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है।