बक्सर: मासिक धर्म की सही जानकारी के अभाव में कई किशोरियां विद्यालय आने से करती हैं संकोच: वसुंधरा
Buxar, Buxar | May 20, 2026 किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एम.पी हाई स्कूल, बक्सर में Bharati Approaching Tomorrow Foundation की ओर से “मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन” विषय पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी देना, स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था।