दादरी: ईकोटेक-3 क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर हुई मौत
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड क्षेत्र में सोमवार देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं अन्य युवक को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की पहचान मूल रूप से सचिन के रूप में हुई है।