दादरी: ईएसआई अस्पताल एसी खराब होने के कारण मचा हड़कंप, घरों से पंखे लेकर तिमादार पहुंच रहे हैं अस्पताल
नोएडा के सेक्टर 22 में ESI अस्पताल में एसी खराब होने के कारण मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तीमारदार अपने मरीजों के लिए घरों से पंखे लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। पीड़ित महिला ने बताया है कि ऑपरेशन थिएटर का एक खराब होने के कारण डॉक्टर अब उसके परिजन का ऑपरेशन करने से मना कर रहे हैं जिसकी वजह से उसके मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है।