चीनोर: हरसी बांध उफान पर, पार्वती-सिंध नदी किनारे के गांवों में चेतावनी
मोहनी सागर और मणि खेड़ा से सिंध नदी में पानी छोड़े जाने के कारण सिंध नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। एसडीएम राजीव समाधिया ने नदी किनारे बसे गांव में मुनादी करवा कर ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने पार्वती नदी के किनारे बसे गांव में अलर्ट जारी किया है।