Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला का मंगलसूत्र लूटा, विरोध करने पर पति पर किया पथराव भिंड। शहर के अटेर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह एक महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और विरोध करने पर उसके पति पर पथराव कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, दाग श्री पत्नी मनोज जाटव, निवासी कबीर नगर कॉलोनी, ई-रिक्शा से पाली गांव जा रही थीं। सुबह करीब 11:30 बजे अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और महिला का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया। घटना को देख महिला के पति मनोज जाटव ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने बचने के लिए पथराव शुरू कर दिया। पथराव में मनोज जाटव के सिर में चोट लग गई। इसके बाद आरोपी मंगलसूत्र लेकर मौके से फरार हो गए।

Gormi, Bhind | Jun 15, 2026