घाटीगांव: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
ग्वालियर जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम पाटई में 13 जून की सुबह करीब 7:30 बजे गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। गांव के ही एक युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा रविवार सुबह 9 बजे दी गई।