गुना: बिलोनिया पुल के पास गुना में प्रतिबंधित अवधि में आने पर जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गुना कैंट थाना पुलिस ने बिलोनिया पुल के पास से जिला बदर बदमाश को पकड़ा है। 2 जून को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात जिला बदर आरोपी लल्लू उर्फ बृजभान जाट ग्राम रीछेरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। आरोपी आदतन अपराधी है जिसको 18 मार्च 2026 को गुना कलेक्टर ने 1 वर्ष के लिए जिला बदर घोषित किया था बिना अनुमति के जिले में प्रवेश कर उल्लंघन किया।