मंझनपुर: तन्नापर कस्बे में शौच के लिए निकला व्यक्ति हुआ लापता, परिजनो को गुमशुदा की तलाश, पुलिस से की गई शिकायत
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर कस्बे में रहने वाला एक व्यक्ति बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक घर वापस नही आया। जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे है। वहीं गुमशुदगी की तहसील पुलिस को दी गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।