लालबर्रा: सोनेवानी अभ्यारण्य में बाघ 'सुखा' की मौत, भारी बारिश के बीच देर रात हुआ अंतिम संस्कार
बालाघाट जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व के लालबर्रा वन परिक्षेत्र की बहियाटिकुर बीट (कक्ष क्रमांक 443) में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर एक नर बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत बाघ की पहचान क्षेत्र की प्रसिद्ध बाघिन 'गौरा' के लगभग 13 से 15 माह के शावक 'सुखा' के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे वन अमल