बरहज: वनसपती के पास अनियंत्रित हुए मोटरसाइकिल सवार को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Barhaj, Deoria | Jun 5, 2025 रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर भटौली निवासी सुरेंद्र पुत्र बैजनाथ और कमलेश राजभर पुत्र रामदुलारे जो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुवार शाम 7 बजे कहीं जा रहे थे अभी वनसपती के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल लेकर गड्ढे में चले गए जिससे उन्हें गंभीर चोट आई,एंबुलेंस के माध्यम से आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार भेजवाए।