लखनऊ के बी.के.टी. इलाके के महिगवां थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर चौराहे पर दूध लेने गए अमित सोनी और उनके बेटे जेश पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि गढ़ कल्लू व उसके साथियों ने बिना वजह गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों पर चौकी जाने के बाद लौटते समय दोबारा हमला किया गया।