शाहबाद: नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी ने तीन जनों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया
Shahbad, Baran | Oct 28, 2026 शाहाबाद पंचायत समिति के वार्ड आठ में नाम वापसी प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा प्रत्याशी रहे सुघर सिंह सहरिया ने तीन जनों पर अपहरण कर धमकाने और जबरन नाम वापसी कराने का आरोप लगाते हुए कस्बाथाना थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी योगेश शर्मा के अनुसार, परिवादी ने तीन जनों पर रास्ते से उठाकर शाहाबाद ले जाने का आरोप लगाया है।