भीलवाड़ा: नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पोस्टर का विमोचन
भीलवाड़ा. नर्सेज संगठन के बैनर तले जिला स्तरीय विश्व नर्सेज दिवस समारोह एमजीएच परिसर स्थित आईएमए हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिह्नों पर चलने के संकल्प के साथ बीती शाम से शुरू हुआ उत्सव मंगलवार को मुख्य समारोह और सम्मान समारोह के साथ अपने चरम पर पहुंचा।