जगदलपुर: दलपत सागर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया दीप प्रज्वलित
शनिवार रात 8 बजे दलपत सागर में दीपोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा बस्तर की अन्य जगहों नकारात्मक छवि को तोड़ने की कोशिश करें। दलपत सागर में दीप प्रज्वलित करते हुए यह संकल्प लें कि समूचे बस्तर में शांति स्थापित हो, बस्तर के गाँव-गाँव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।