जगदलपुर: संजय मार्केट में घूम रहे जिला बदर के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार शाम साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में जिला बदर किये गये व्यक्ति प्रवीण सिंह परिहार उर्फ टोनू निवासी जगदलपुर को दण्डाधिकारी जगदलपुर के द्वारा छ0ग0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् जिला बदर किया गया है, जो शहर के संजय मार्केट में घुम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, टीम रवाना किया गया था।