जगदलपुर: गोल बाजार में स्कूटी और कार की भिंडत, स्कूटी सवार हुआ घायल
रविवार सुबह 9 बजे गोल बाजार चौक में एक स्कूटी और कार के बीच भिड़ंत हो गई जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति छिटक के दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को उठाया,होश आने के बाद घायल व्यक्ति को महारानी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति सुबह दूध बांटने घर से निकला था और इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया।