झांसी: लोन न भरने पर झांसी स्टेशन से गाड़ी उठाने पहुंचे रिकवरी एजेंटों ने ऑटो ड्राइवर के साथ की मारपीट, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | May 16, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर आधी रात को लोन की रिकबरी करने पहुंचे निजी कंपनी के एजेंट ने ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। उसे इतना पीटा कि युवक लहूलुहान हो गया। अब पूरी घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है, जिसमें कंपनी के एजेंट ड्राइवर को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं।