झांसी: झांसी पैसेंजर 15 मई से 9 जुलाई तक केवल कानपुर तक चलेगी, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी
Jhansi, Jhansi | May 15, 2025 लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कांकोर्स फाउंडेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण झांसी पैसेंजर ट्रेन 56 दिन के लिए कानपुर तक ही चलाई जाएगी। झांसी से चलकर उन्नाव होते हुए लखनऊ तक जाने वाली 51813 और लखनऊ से उन्नाव होते हुए झांसी जाने वाली 51814 ट्रेन 15 मई से नौ जुलाई तक कानपुर तक ही संचालित होगी।