झांसी: झांसी के पुरानी तहसील में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Jhansi, Jhansi | May 15, 2025 झांसी की पुरानी तहसील में गुरुवार को दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आग विकराल रूप लेती इससे पहले फायर ब्रिगेड की टीम ने उस पर काबू पा लिया।