झांसी: विकास भवन स्थित ठेले वालों ने नगर निगम की अतिक्रमण टीम पर मारपीट का आरोप लगाया, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 15, 2025 झांसी में नगर निगम की टीम पर ठेले वालों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल गुरुवार को समय करीब 3 बजे एक वीडियो सामने आया। वीडियो झांसी के विकास भवन के पास का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ ठेले वाले नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की टीम के साथ बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।