झांसी: आबकारी विभाग की टीम ने पुनावली, पोलेबाबा, हड्डिघर समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | May 15, 2025 अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत पुनावली, पोलेबाबा, हड्डिघर, मऊरानीपुर चुरारी मार्ग, सुखनई नदी समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 212 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से 2500 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। वही 2 महिला आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 5 लोगों पर आबकारी अधिनियम की धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया।