मढ़ौरा: मुबारकपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति से पैर पर गिरवाकर माफी मंगवाई, वीडियो जाति विशेष गाने के साथ वायरल
Marhaura, Saran | Jul 16, 2026 मुबारकपुर में दबंगो के द्वारा एक व्यक्ति से पैर पर गिरवा मांफी मांगने का जाति विशेष गाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है जो मढ़ौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में गुरुवार की दोपहर एक बजे एसडीपीओ ने जानकारी दिया कि वायरल वीडियो की जांच कर जरुरी कार्यवाई हेतू थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया गया है।