पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाने इलाके में नाबालिक लड़के को मारा चाकू, इलाज के दौरान सोमवार को अस्पताल में हुई मौत
रविवार की देर रात होलिका दहन के लिए गोइठा मांगने पर एक युवक ने नाबालिक लड़के को चाकू मार दिया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।