पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर स्थित अपने सरकारी आवास पर पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने अपने पिता के अंदाज में राजवंशी नगर स्थित अपने सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।तेज प्रताप यादव ने पहले तो भगवान शंकर को अबीर लगाकर प्रणाम किया।उसके बाद वो लालू प्रसाद यादव के अंदाज में होली के गीत गाते नजर आए।मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कुर्ता फाड़ होली खेली।