पटना ग्रामीण: पटना स्थित सरकारी आवास में पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों के साथ मनाई होली
लालू प्रसाद यादव पहले पटना में कुर्ता फाड़ होली खेला करते थे लेकिन पिछले 2-3 साल से वो होली नहीं मना रहे हैं। लालू कभी जेल में तो कभी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अस्पताल में रहे जिस कारण से होली नहीं मनी। इस बार भी लालू बिहार में होली नहीं खेल रहे हैं जिसके कारण 10 सर्कुलर राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लालू की इस कमी को उनके लाल तेज प्रताप ने पूरी कर दी।