नमदारपुर (सरस्वती नगर, यमुनानगर), 17 नवंबर:
गांव नमदारपुर, सरस्वती नगर में आयोजित रात्रीकालीन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन देर रात बड़े ही धूमधाम से हुआ। टूर्नामेंट में हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों से भी टीमों ने भाग लेकर मुकाबलों को और रोमांचक बना दिया।
टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक रिटायर्ड फौजी कुलदीप (नमदारपुर), पुष्पिंदर (नमदारपुर), विशाल (मोनी) व विकास (बूब) रहे। इन्हीं के माध्यम से मुख्य सहयोगी के रूप में समाजसेवी अमित मैहरामपुर ने टूर्नामेंट में शिरकत की। आयोजकों द्वारा अमित मैहरामपुर को स्मृति चिन्ह व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अमित मैंहरामपुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल ही युवाओं को नशे से दूर रख सकता है। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रिटायर्ड फौजी कुलदीप जी व उनकी पूरी टीम ने गांव में इतना बड़ा आयोजन करके युवाओं को एक अच्छा मंच दिया है। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल एक टीम गेम है, इसमें अकेला कोई नहीं जीतता, जीत हमेशा टीम की होती है।
देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में दर्शकों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच, पंचायत सदस्य, क्लब के सदस्य व गांव के गणमान्य व्यक्ति और अपने साथ सुमित, विक्की मंडेबर, अंकुश आदि मौजूद रहे।