कुंडा: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया हथिगवां थाने का औचक निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के साथ CDO द्वारा शनिवार को थाना हथिगवां का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियो ने थाना कार्यालय, CCTNS, महिला हेल्प डेस्क आदि के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही थाना परिसर में भ्रमणशील रहकर थाने की मूलभूत व्यवस्थाओं, साफ-सफाई को चेक कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।