कुंडा: मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐंठू लाला बाज़ार में फांसी के फंदे लटकता मिला विवाहिता का शव,मायके वालों ने दहेज़ हत्या का आरोप
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किधौली गांव निवासी रंजना निर्मल की शादी 11 मई 2016 को मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐंठू लाला बाजार निवासी संदीप निर्मल के साथ हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ससुराल वाले दहेज में जंजीर और भैंस की मांग करने लगें। आरोप है कि गुरुवार को रंजना के पति संदीप ने उसे मारपीटा था और शुक्रवार को जब घर वाले पहुंचे तो उसका शव फांसी से लटकता मिला।