कुंडा: वन विभाग रेंज नरसिंहगढ़ में काम करने वाले मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, दर्जन भर मजदूरों ने डीएम से की शिकायत
वन विभाग रेंज नरसिंहगढ़ कुंडा में काम करने वाले मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी। मजदूरों ने कुंडा समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। बता दें कि नरसिंहगढ़ गांव के रहने वाले तारा वर्मा, अमर, दिव्या, अनीता, चंद्रकाली समेत 13 मजदूरों द्वारा कुंडा रेंज वन विभाग के रेंजर पर आरोप लगाया गया कि उनसे 15 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक मजदूरी कराई गई ।