कुंडा: न्यायालय के आदेश पर कुंडा पुलिस ने तिलोरी विक्रमपुर गांव के 4 लोगो पर दर्ज किया मारपीट समेत अन्य मामलों में केस
नगर पंचायत के तिलौरी विक्रमपुर मोहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद ने न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोपी है रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने 31 अक्टूबर को उसके घर पर चढ़कर गालियां देने लगे, विरोध करने पर मारा पीटा। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बद्री प्रसाद, नंदलाल, नरेश और सतीश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है