🪔 दीपावली की खुशियों के साथ सुरक्षा भी जरूरी है! 🪔
मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दीपावली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा व प्राथमिक उपचार एडवाइजरी जारी की गई है।
दीपावली के दौरान पटाखों और कार्बाइड गन के असुरक्षित उपयोग से त्वचा जलने और आंखों में गंभीर चोट का खतरा रहता है। सही समय पर सही प्राथमिक उपचार से बड़ा नुकसान टाला जा सकता है।
🔥 त्वचा जलने (Burn Injury) पर:
✅ क्या करें (DOs):
- जली हुई त्वचा पर तुरंत 10-20 मिनट तक साफ ठंडे बहते पानी से धोएं।
- गहने, अंगूठी, घड़ी और कसे कपड़े तुरंत उतार दें।
- साफ कपड़े से हल्का ढककर डॉक्टर से संपर्क करें।
❌ क्या न करें (DON'Ts):
- टूथपेस्ट, तेल, घी, मक्खन, बर्फ बिल्कुल न लगाएं।
- छाले न फोड़ें और चिपके कपड़े न खींचें, रुई न चिपकाएं।
👁️ आंखों की चोट (Eye Injury) पर:
✅ क्या करें (DOs):
- आंख में बारूद/केमिकल जाने पर 15-20 मिनट तक साफ पानी या सलाइन से लगातार धोएं।
- साफ पट्टी/कपड़े या आई-शील्ड से हल्के से ढककर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ/इमरजेंसी अस्पताल जाएं।
❌ क्या न करें (DON'Ts):
- आंख को बिल्कुल न मलें, रगड़ें नहीं और दबाव न डालें।
- आंख में फंसी वस्तु खुद न निकालें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई आई-ड्रॉप या दवा न डालें।
आप सभी को सुरक्षित और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं! 🙏
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#SafeDiwali #DiwaliSafety #FirstAid #BurnInjury #EyeInjury #MPHealthDepartment #NationalHealthMission #MadhyaPradesh #Diwali2025 #PublicHealth
#Harda #हरदा