प्रतापगढ़: जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे न्यायमूर्ति राजीव सिंह, दिलाया शपथ
प्रतापगढ़ जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने भाग लिया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शनिवार दोपहर 1 बजे शपथ दिलाया। इस दौरान जिला जज अब्दुल शाहिद समेत न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला जज ने भी संबोधित किया और कहा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।