गुलाबगंज: पीएम की अपील पर विदिशा कलेक्टर ने गुलाबगंज दौरे में काफिला छोड़, सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक कार का किया इस्तेमाल
गुलाबगंज तहसील की व्यवस्थाएं जांचने कलेक्टर अंशुल गुप्ता और औचक रूप से बुधवार दोपहर 1 बजे गुलाबगंज तहसील पहुंचे, खास बात यह रही कि इस दौरे के दौरान उन्होंने अपने कारों के काफिले का उपयोग नहीं किया, बल्कि सिर्फ एक कार मे गार्ड और ड्राइवर के साथ गुलाबगंज पहुंचे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल का इस्तेमाल करते हुए। पीएम अपील पर अमल कर लोगो को प्रेरित किया।