जींद: निर्जन गांव से लड़की हुई लापता, भाई की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज
निर्जन गांव निवासी एक व्यक्ति ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 8 अप्रैल को उसकी बहन किसी घरेलू कार्य के चलते घर से जींद शहर के लिए गई थी,लेकिन वह घर वापस नहीं आई। वहीं आज मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।