शाजापुर: थाना मक्सी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 1400 पेटी अवैध बीयर को किया गया नष्ट
पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के परिवहन व भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कठोर कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में, थाना मक्सी जिला शाजापुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 335/2015 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 13.07.2016 को एक ट्रक में हावर्डस कम्पनी की कुल 1400 पेटी बीयर का अवैध परिवहन करते