शाजापुर: दुपाड़ा में 5 दिवसीय 11 कुण्डीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, संत रविदास की प्रतिमा होगी स्थापित
शाजापुर जिले के दुपाड़ा में संत रविदास जी की मूर्ति स्थापित होगी। दुपाड़ा में बने यज्ञ मंडप में पांच दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ की विधि विधान से शुरुआत हुई।जिसमें दुपाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।यज्ञ के पूर्व रविवार को श्री गणेश स्थापना के बाद दुपाड़ा में विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली गई।