शाजापुर: अभयपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी कार, दो लोग हुए घायल
आगरा मुंबई नेशनल हाईवे 52 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा अभयपुर गांव के समीप कृष्णा कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।जानकारी के अनुसार कार इंदौर से सारंगपुर की ओर जा रही थी तभी असंतुलित होकर एक ट्रक में जा घुसी इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।