मुलताई: ग्राम कामथ में नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, युवक घायल
Multai, Betul | Oct 17, 2024 नगर के समीप स्थित ग्राम कामथ में राजभोज नगर के सामने से पैदल जा रहे एक युवक को नशे में धूत तेज रफ्तार बाइक सवार ने गुरुवार देर शाम करीब 7.30 पर टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कामथ निवासी सागर साहु ने बताया कि गोलू कुरवाड़े जो कि सड़क से पैदल जा रहा था। अचानक से देवरी निवासी सोनू दौलत ने उसे बाइक से टक्कर मार दी।