रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने ग्राम कोटरा-मेढकी में डोर-टू-डोर स्वगणना कार्य का निरीक्षण किया
Raisen, Raisen | Apr 25, 2026 कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शनिवार को ग्राम कोटरा, मेढकी पहुंचकर डोर टू डोर स्वगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मैदानी अमले से स्वगणना कार्य की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें जनगणना का महत्व बताया और सही जानकारी के साथ ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया।