उधवा: उधवा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों के सम्मान एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सफाई कर्मियों के सम्मान एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मास्टर जलसहिया असनारा बीबी की पहल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।