अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर लखनपुर गांव के जंगल में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से भालू के नाखून, बाल, टांगी (धारदार हथियार) और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वर्ण गौरव सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अगरियानार बीट के अंतर्गत जंगल में जांच की गई।