शाहबाद: 149 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई, एनीमिया से बचाव की दी गई जानकारी
Shahbad, Baran | Aug 19, 2026 राजकीय जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं एनीमिया जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में 149 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। एनीमिया के लक्षण पाए जाने पर छात्राओं को आयरन-फॉलिक एसिड, दवाइयां व टॉनिक नि:शुल्क दिए गए।